{"_id":"5e2497f38ebc3e4b3b1e263d","slug":"booth-panchayat-election-firozabad-news-agr4255909182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : बूथों पर मतदाताओं की संख्या घटाकर 725 की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : बूथों पर मतदाताओं की संख्या घटाकर 725 की गई
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पंचायत चुनाव के बूथ निर्धारण के लिए ब्लॉकबार बनीं टीमों को अपनी सत्यापन रिपोर्ट 20 जनवरी की शाम तक जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत) को देनी होगी। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिले में मतदान केंद्र एवं बूथों की संख्या कितनी होगी। उधर, आयोग ने इस बार बूथों के मतदाताओं की संख्या आठ सौ वोटरों से घटाकर 725 कर दी है।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना भले ही अभी जारी नहीं की गई हो। लेकिन आयोग के दिशा निर्देश मिलने के साथ यहां तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मतदान केंद्रों एवं बूथों के तय हो जाने के साथ उनकी नेट के माध्यम से मैपिंग किए जाने का काम किया जाएगा। ताकि मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्र प्रशासन की निगरानी में रह सकें।
प्रशासन की ओर से तीन-तीन ब्लॉकों की टीमों को बुलाकर बूथों के मानक की जानकारी दे दी गई थी। सूत्रों के अनुसार 20 जनवरी शाम तक सभी नौ ब्लॉकों को मतदान केंद्र, बूथों की संख्या देनी होगी। क्योंकि मानक में मतदाताओं की संख्या घटने के कारण बूथों की संख्या बढ़ने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
प्री रजिस्ट्रेशन के लिए तैनाती के निर्देश
शिकोहाबाद एवं एका ब्लॉक को छोड़ दें बाकी के सात ब्लाकों में बूथों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही प्रत्येक ब्लॉक से एडीओ पंचायत के साथ ब्लाक क्षेत्र की जानकारी रखने वाले दो-दो कर्मचारियों को प्री रजिस्ट्रेशन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 725 मतदाता प्रत्येक बूथ के हिसाब से बूथों का निर्धारण करके रिपोर्ट बीस जनवरी की शाम तक सभी नौ ब्लाकों से मांगी है। इससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कितने बूथ बढ़ाने की जरूरत होगी।
अनिल कुमार मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत फिरोजाबाद।