फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   board centre

सख्ती से शुरु हुई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा

Wed, 19 Feb 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
board centre
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इस्लामियां इंटर कालेज में गेट पर छात्रो की चेकिंग के दौरान लगी छात्र? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सख्ती के बीच शुरू हुई। मंगलवार को पहला पेपर होने के कारण सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ केंद्रों पर लगी रही। डीएम, एसएसपी और सचलदल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से लाइव वेबकास्टिंग भी करवाई गई। ऑफिस में बने कंट्रोल रूम से लाइव वेबकास्टिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से हाईस्कूल का हिंदी विषय का पेपर था। पहला दिन होने के कारण सुबह सात बजे से कॉलेजों में एंट्री कराई गई। पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 42249 परीक्षार्थियों में से 37600 ने परीक्षा दी। सख्ती के कारण 4649 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इस्लामियां इंटर कॉलेज, एमजी गर्ल्स कॉलेज, गौरीशंकर इंटर कॉलेज में छात्र संख्या अधिक होने के कारण परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। डीएम चंद्रविजय सिंह और पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने पीडी जैन इंटर कॉलेज और एसआरके कॉलेज का निरीक्षण किया। डीआईओएस रितु गोयल ने साहब सिंह इंटर कॉलेज, मार्गश्री इंटर कॉलेज पैढ़त, अजब सिंह इंटर कॉलेज, आछेलाल इंटर कालेज का निरीक्षण किया। पहली पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed