फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bloody clashes erupted over the foundation of a temple veranda, with three men beheaded with sharp weapons.

Firozabad News: मंदिर के बरामदे की नींव भरने पर खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से हमला कर तीन के सिर फाड़े

Tue, 19 May 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 19 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bloody clashes erupted over the foundation of a temple veranda, with three men beheaded with sharp weapons.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव नगला शादी में 10 वर्ष पुराने मंदिर के प्रांगण में साधु-संतों के लिए बरामदे की नींव भरने के दौरान गांव के ही लोगों ने लाठी, कुल्हाड़ी, बलम और फावड़े से हमला बोल दिया। इस हमले में तीन लोगों के सिर फट गए और वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगला शादी निवासी गजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके निजी खेत पर करीब 10 वर्ष पुराना एक मंदिर बना हुआ है। सोमवार को मंदिर परिसर में साधु-संतों के बैठने के लिए बरामदे की नींव भराई का कार्य चल रहा था। तभी गांव के ज्ञान सिंह, वीरेंद्र, सोनू, प्रमोद, गोवर्धन, सचिन, हेमराज, शिवम और हरिप्यारी व ममता हाथों में धारदार हथियार, कुल्हाड़ी, बलम, फावड़ा और लाठी-डंडे लेकर वहां आ धमके। आते ही हमला बोल दिया और गजेंद्र कुमार, सचिन और करन के सिर पर सीधे कुल्हाड़ी और बलम से वार कर दिया।
विज्ञापन

सिर फटने से तीनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर जब उन्हें बचाने के लिए धर्मपाल, विकास और मान सिंह दौड़े, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय के अनुसार, पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed