{"_id":"66048886c4c5bf6c840ae784","slug":"bkg-overseas-won-the-cricket-match-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-121110-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बीकेजी ओवरसीज ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बीकेजी ओवरसीज ने जीता क्रिकेट मैच
Thu, 28 Mar 2024 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद टाइगर और बीकेजी ओवरसीज के मध्य में क्रिकेट मैच का आयोजन आरआर क्रिकेट ग्राउंड शाहपुर में किया गया।
फिरोजाबाद टाइगर के कप्तान जितेंद्र दिवाकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोजाबाद टाइगर ने निर्धारित 20 ओवरों में 115 रन बनाए। जिसमें तनवीर ने सबसे ज्यादा 51 बॉल पर 54 रनों की पारी खेली। बीकेजी ओवरसीज की तरफ से भूपेंद्र ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए। रामप्रताप ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीकेजी ओवरसीज की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन ओवरों में दो विकेट गिर गए। बाद में सौरभ झा ने 36 गेंदों में नाबाद 48 और सत्यम ने 27 और अमित ने 14 रन बनाए।
बीकेजी ओवरसीज ने यह मैच 13 ओवरों में ही जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भूपेंद्र को दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि राजीव दीक्षित, दीपक जैन, गौरव शर्मा, योगेश अग्रवाल, गोविंद दीक्षित आदि शामिल रहे।