फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP Sunk pyrolyzed , police - administration guilty

भाजपा ने सुलगाया सौंख, पुलिस-प्रशासन दोषी

Thu, 07 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 07 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
 मथुरा के सौंख में हुए बवाल के लिए कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेदार माना है। कांग्रेस के विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने इसे भाजपा नेताओं की करतूत बताया साथ ही पुलिस प्रशासन को भी दोषी ठहराया। किसानों को समय से मुआवजा देने के लिए प्रदेश सरकार और अखिलेश यादव की सराहना की।
विज्ञापन

 भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश भर में अभियान चलाएगी। फीरोजाबाद में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। भूमि अधिग्रहण बिल की खामियां और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बुधवार को सौंख में हुआ बवाल भाजपा की देन है। इसके बाद कार्रवाई न करने के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। दंगे भड़काना भाजपा का पुराना काम है, प्रदेश और देश के कई दंगे उनकी देन है। पुलिस ने कार्रवाई में लचर रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को समय से मुआवजा दिया यह अच्छा था लेकिन कम मुआवजा मिलने से किसानों की भरपाई नहीं हो सकी। केंद्र सरकार सूट बूट की सरकार है। केंद्र ने किसानों को मुआवजे के नाम पर कुछ भी नहीं दिया। माथुर ने मोदी सरकार के एक वर्ष को विफलता का कार्यकाल बताया। कहा, उप्र. में 73 सांसद होने के बावजूद भाजपा ने कोई बड़ा लाभ नहीं दिया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जनता का पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा से मोह भंग हो गया है। कांग्रेस भाजपा सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रही है। किसान विरोधी बिल की प्रतियां भी 12 मई को जलाई जाएंगी। इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed