{"_id":"61cdf53d7f76871f6403168f","slug":"bjp-state-in-charge-gave-the-mantra-of-win-the-booth-win-the-election-slogan-firozabad-news-agr5196595166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिया बूथ जीतो, चुनाव जीतो नारे का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिया बूथ जीतो, चुनाव जीतो नारे का मंत्र
विज्ञापन

फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक ली। उन्होंने बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र दिया। कहा कि यूपी में लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया और आतंक का बोलबाला रहा। पूर्व की सपा-बसपा एवं कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया।
राधा मोहन सिंह ने रसीदपुर कनैटा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने संस्कृति को बचाने के साथ विकास पर ध्यान दिया। मुख्यमंत्री ने 2017 में सरकार बनाने के साथ प्रदेश में भाई भतीजवाद एवं वंशवाद को खत्म किया है। फिरोजाबाद के विकास के लिए कई करोड़ रुपये दिए। स्मार्ट सिटी बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। तीन-तीन रेलवे ओवरब्रिज बनाए किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला योजना, फ्री टेबलेट स्मार्टफोन, स्कॉलरशिप सहित तमाम योजनाएं चलाईं। फिरोजाबाद के कांच उत्पादों को विश्व में विशेष पहचान दिलाई। पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहारे जीत हासिल करेगी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी दया शंकर सिंह, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी , महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, जसराना रामगोपाल पप्पू लोधी, डॉ. मुकेश वर्मा, टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर महापौर नूतन राठौर, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, पूर्व विधायक शिव सिंह, जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ,पूर्व जिला अध्यक्ष बीएल वर्मा ,पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, नानक चंद अग्रवाल, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, सुमन चतुर्वेदी, डा. एसपी लहरी, अविनाश सिंह भोले,दीपक चौधरी ,राजीव गुप्ता ,सोनी शिवहरे शशि कला यादव, आनंद अग्रवाल, बबीता चौहान , वृंदावन लाल गुप्ता, संजय चक , राजेश चौहान ,शैलेंद्र सिंह ,संजय परमार, डॉ राम कैलाश यादव,नरेश सिंह निषाद, प्रेम सिंह वर्मा, राधेश्याम यादव, अवधेश पाठक शामिल थे।