{"_id":"6772d64d67085bff850b73c9","slug":"bjp-simplified-caste-data-even-in-making-mandal-president-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-139950-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भाजपा ने मंडल अध्यक्ष बनाने में भी साधे जातिगत आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भाजपा ने मंडल अध्यक्ष बनाने में भी साधे जातिगत आंकड़े
Mon, 30 Dec 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के महानगर के आठ मंडलों के अध्यक्ष एवं उनके जिला प्रतिनिधियों की सूची सोमवार शाम को जारी कर दी। मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने के साथ ही उनके आवास पर बधाई देने के साथ स्वागत करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। पार्टी ने मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के चयन में भी जातिगत आंकड़ों को साधने की पूरी कोशिश की है। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान के फैसले पर नजर टिकी हुई थीं। सोमवार को सुबह जब कुछ जिलों के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। आखिर शाम को प्रदेश के चुनाव अधिकारी डाॅ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा महानगर के नौ मंडलों में से आठ मंडलों के अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों की सूची को जारी कर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि महानगर के नौ मंडलों में से आठ की सूची जारी कर दी है।
पूर्वी मंडल अध्यक्ष पद के लिए एक ही आवेदन आने के कारण यहां किसी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। जबकि पश्चिम मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाह, जिला प्रतिनिधि दिलीप सिंह, उत्तर मंडल अध्यक्ष लायक सिंह शंखवार, जिला प्रतिनिधि संतोष बघेल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देश दीपक गुप्ता एवं जिला प्रतिनिधि ब्रजेश झा को बनाया है। मध्य मंडल के अध्यक्ष प्राचीर गुप्ता एवं जिला प्रतिनिधि शिवम प्रजापति को बनाया गया है।
शिकोहाबाद नगर में मंडल अध्यक्ष शिवम दीक्षित (हार्दिक) को बनाया है। वहीं जिला प्रतिनिधि गिरीशचंद्र अग्रवाल शेखर होंगे। मटसेना मंडल अध्यक्ष भारत सिंह वर्मा (निषाद), जिला प्रतिनिधि मुकेश राजपूत, दबरई मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, जिला प्रतिनिधि संजीव शर्मा, मक्खनपुर मंडल अध्यक्ष अनार सिंह कुशवाह, जिला प्रतिनिधि मालती धनगर को बनाया है। इधर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची अभी नहीं आई है।