{"_id":"cb88b9678c666a43569b69ce2ab77794","slug":"bjp-memberd-reached-at-police-station-to-find-a-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की बरामदगी के लिए थाने पहुंचे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की बरामदगी के लिए थाने पहुंचे भाजपाई
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
दलित बालिका की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा
विज्ञापन
नेता पीड़ित परिवार के साथ थाना रसूलपुर पहुंचा। कार्रवाई न होने पर भाजपा
नेताओं की पुलिस से तड़का भड़की भी हुई। भाजपा नेताओं ने पुलिस को दो दिन
का समय दिया।
रसूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित बालिका का दस दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया था। पीड़िता के परिवारीजनों ने थाने में मामला दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित परिवार शुक्रवार को पूर्व विधायक शिव सिंह चक और यतेंद्र चक पिंकी के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पहुंचा। यहां पुलिस कार्रवाई को लेकर चिंता जाहिर की। कार्रवाई न किए जाने पर भाजपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि आरोप गलत हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और बालिका को बरामद करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई थी। परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। ही भाजपा नेताओं ने पुलिस को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई होने के साथ ही बालिका को बरामद नहीं किया गया तो थाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, प्रकाश भारद्वाज, संजय चक, नरेंद्र कुशवाहा, दीपक गुप्ता, जीवाराम, लालता प्रसाद, यतेंद्र चक पिंकी, राकेश, अनीश आदि मौजूद थे।