फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP Mandal president's injured uncle dies, anger erupts

Firozabad News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घायल चाचा की मौत, रोष

Tue, 11 Aug 2026 01:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal president's injured uncle dies, anger erupts
बाह: बासौनी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमले में घायल हुए चाचा सुभाष बघेल की मौत से पर
बाह। बासौनी के गुंगावली गांव में भाजपा बाह देहात के मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान रविंद्र बघेल पर 9 अगस्त को हुए हमले में चाचा सुरेश बघेल समेत 4 लोग घायल हुए थे। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान सुरेश बघेल (52) की मौत हो गई। घटना से परिवार गम और गुस्से में है। गांव शोक में डूब गया है। मामले में भाजपा नेता के भतीजे कुनाल सिंह ने 20 नामजद एवं 10-12 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक भाजपा बाह देहात के मंडल अध्यक्ष रविंद्र बघेल परिवार के अन्य लोगों के साथ 9 अगस्त की सुबह 8 बजे श्रीदयाल के घर शोक संवेदना जताकर घर लौट रहे थे। रास्ते में जमीन की रंजिश में मनीष, मलखान, पवन, थान सिंह, विजय, नेकसीलाल, गोलीराम, आदेश, जोगेन्द्र, निहाल, छोटेलाल बघेल, मुन्नेश, प्रवेश, विपिन बघेल, लवकुश, अजय बघेल, बबलू, अरुण, आकाश, सुनील आदि ने हमला कर दिया। इसमें रविंद्र बघेल, राजवीर सिंह, चाचा सुरेश बघेल, छोटेलाल घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष के लवकुश, आदेश को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन

एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि बासौनी पुलिस ने रविवार को आरोपी हमलावर गुंगावली के गोलीराम, नेकसीलाल, मुन्नेश, बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुरेश बघेल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर पहुंचा तो परिवार में मातमी कोहराम मच गया। गांव में तनाव का माहौल है। मौत के बाद गुंगावली गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर निर्माण के विवाद में बहा खून
जमीन पर निर्माण के विवाद में भाजपा देहात मंडल के अध्यक्ष रविंद्र बघेल का दूसरे पक्ष से 6 अगस्त को झगड़ा हुआ था। झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। पथराव भी होता दिख रहा था। मारपीट में गीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रवेश बघेल, रमेश सिंह घायल हुए थे। पुलिस ने प्रधान पक्ष के करन सिंह की तहरीर पर मनीष, प्रवेश, थान सिंह उर्फ गप्पी व 4-5 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रधान अपनी जमीन पर निर्माण की बात कह रहे थे। पैमाइश के बाद निर्माण शुरू किया था। जबकि दूसरा पक्ष जमीन को आबादी का हिस्सा बता रहा था। वहीं, मौत के बाद आरोपियों के घर पर ताले लटके हैं।

एक दिन पहले ही दिल्ली से खींच लाई थी मौत
गुंगावली गांव के श्रीदयाल की पत्नी भूरी देवी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए सुरेश बघेल 7 अगस्त को दिल्ली से अपने घर आए थे।वहीं से लौटते समय हमले में वह घायल हो गए थे। परिजन ने बताया कि हमले के एक दिन पहले ही सुरेश बघेल को दिल्ली से मौत खींच लाई थी। दिल्ली के शिव बिहार में रहकर वह अगरबत्ती का कारोबार करते थे। पत्नी बिट्टी देवी, बेटे प्रेम और मदन भी साथ रहते थे। वह दिल्ली से घर अकेले आए थे। उन्होंने अपने पीछे दो विवाहित बेटियां ऊषा और गुड्डी को छोड़ा है। मौत से पत्नी समेत परिजन सुधबुध खो बैठे हैं।

उजड़ गया परिवार, परिजन बोले-दोषियों को मिले सजा-ए-मौत
सुरेश बघेल की मौत के साथ ही परिवार बिखर गया है। पत्नी बिट्टी देवी बेसुध पड़ी है। बिट्टी की बहन एवं मृतक के छोटे भाई की पत्नी विशुना देवी ने बिलखते हुए कहा कि परिवार के मुखिया को छीनने वालों के लिए सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए। परिजन बोले न्याय के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बढ़ेगी धारा
गुंगावली गांव में जानलेवा हमले में घायल हुए सुरेश बघेल की उपचार के दौरान मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानलेवा हमले के आरोपियों पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का धारा बढ़ाई जाएगी। - अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed