फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bjp

भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता को बनाया प्रत्याशी-स्वतंत्रदेव सिंह

Sat, 17 Oct 2020 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
bjp
टूंडला में सभा संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। पार्टी ने एक किसान के बेटे और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता प्रेमपाल सिंह धनगर को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है, ये उपचुनाव अहम है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अब पूरी तरह एकजुटता के साथ प्रत्येक बूथ पर मजबूती के साथ पार्टी का झंडा लहराना है। यह बातें नामांकन सभा व युवा मोर्चा के सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर टूंडला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर को रिकॉर्ड मतों से जिताने में अपनी अपनी भूमिका निभाएं। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। वंशवाद व जातिवाद की राजनीति से देश बाहर निकल चुका है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक शक्ति समपन्न बन रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी व आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सभी वर्गों, विशेष रूप से किसान, नौजवान, महिला, गरीब, वंचित तथा उपेक्षित वर्ग के लिए हम पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे। नामांकन सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने की संचालन जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले ने किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने दिया समर्थन
टूंडला। भारतीय किसान यूनियन ‘किसान’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह की अध्यक्षता में बेनीबाल गार्डन में बैठक हुई। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व जनपद के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक नेतृत्व वाले प्रमुख नेताओं व सेक्टर प्रवासियों, सेक्टर प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों से संवाद किया। साथ ही यूनियन ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। समर्थन पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed