फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP district and divisional in-charge should contact door to door

Firozabad News: भाजपा जिला एवं मंडल प्रभारी घर-घर करें संपर्क

Tue, 17 Oct 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP district and divisional in-charge should contact door to door
फिरोजाबाद। भाजपा के जिला प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा ने कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत जिला एवं मंडल के पदाधिकारी अपने शक्ति केंद्रों पर जाकर घर-घर संपर्क करें। उन्होंने नारी वंदन के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दें। भाजपा जिला कार्यालय मोढ़ा कनैटा पर जिला, महानगर व मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।जिला कार्य योजना बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से संवाद करते हुए कहा कि आगामी कार्ययोजना पर सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान,मतदाता पुनरीक्षण अभियान,नारी शक्ति वंदन के तहत अपने अपने शक्ति केंद्र पर घर घर जाकर संपर्क करें। अपने अपने मंडल और शक्ति केंद्रों पर प्रवास करें। मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र पर अपने अपने बूथों पर कार्य कर आगामी आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी विजयश्री प्राप्त सके। इसके साथ डबल इंजन की सरकार के साथ कल्याणकारी योजना की जानकारी दें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि 19 अक्तूबर को अलीगढ़ में होने वाले दलित महासम्मेलन में हजारों की संख्या में दलित समाज के कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इस अभियान के निमित्त पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी व मंडल व शक्ति केंद्र पर स्तरों पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विजय प्रताप सिंह छोटू, वृंदावन लाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, नगर पालिकाध्यक्ष सिरसागंज रंजना सिंह, सुशील चक, दीपक चौधरी, अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, अरविंद पचौरी, शिवमोहन श्रोतीय, विकास राजपूत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed