फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP announced the presidents and representatives of ten mandals

Firozabad News: भाजपा ने घोषित किए दस मंडलों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि

Thu, 06 Mar 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 06 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP announced the presidents and representatives of ten mandals
फिरोजाबाद। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय की संस्तुति पर जिले के मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। जबकि महानगर के मंडल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 17 मंडलों में से दस मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों की घोषणा पार्टी हाई कमान की ओर से कर दी गई है। शेष की शीघ्र ही घोषणा होने की उम्मीद है। इनमें टूंडला विधानसभा क्षेत्र के सीयरदेवी मंडल में पूरन सिंह बीडीसी को मंडल अध्यक्ष एवं निशांत पचौरी को प्रतिनिधि,नारखी में धर्मेंद्रपाल सिंह संजू को मंडल अध्यक्ष,नरेश बघेल को प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं जसराना विधानसभा में रानी आवंतीबाई नगर में रामप्रकाश लोधी को मंडल अध्यक्ष,धीरज बघेल प्रतिनिधि,फरिहा में देश दीपक चौहान को मंडल अध्यक्ष एवं देवेंद्र कश्यप को प्रतिनिधि,खैरगढ़ मंडल में अतुल शुक्ला को मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह को प्रतिनिधि बनाया है। वहीं सिरसागंज विधानसभा में सिरसागंज नगर में ज्योति गुप्ता को मंडल अध्यक्ष,योगेश कुशवाह को प्रतिनिधि,नौशहरा में मंजेश शर्मा को मंडल अध्यक्ष,योगेंद्र कुमार राजपूत को प्रतिनिधि,नगला खंगर मंडल अध्यक्ष शिवजीत सिंह वीरू धाकरे एवं प्रतिनिधि अखिलेश गौतम, मदनपुर मंडल में अध्यक्ष यशपाल यादव एवं प्रतिनिधि अरविंद सिंह, अरांव मंडल में राजवीर सिंह राजपूत को अध्यक्ष एवं केके राजपूत को प्रतिनिधि बनाया है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed