फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bike youth died due to speeding vehicle collision In Firozabad while condition of companion is critical

Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत जबकि साथी की हालत नाजुक

Sat, 29 Jul 2023 10:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 10:47 PM IST
सार

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
bike youth died due to speeding vehicle collision In Firozabad while condition of companion is critical
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां हालत नाजुक होने पर उसे आगरा  रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला किला निवासी सुबोध कुमार (35) शुक्रवार रात किसी जरूरी कार्य से अपने एक साथी के साथ मक्खनपुर आया था। वहां से देर रात लौटते वक्त उसकी बाइक को रूपसपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई। जहां उपचार के दौरान सुबोध की मौत हो गई। जबकि साथी अनुज को आगरा रेफर किया गया है। परिजन ने बताया कि सुबोध दिल्ली में किसी फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले परिवार में गमी हो जाने के कारण छुट्टी लेकर घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed