{"_id":"66670a54af649ce3a30b6af8","slug":"bike-riding-youths-opened-fire-on-operator-of-jan-seva-kendra-in-firozabad-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: बाइक सवार युवकों ने जनसेवा केंद्र संचालक पर की फायरिंग, बीच सड़क हुई वारदात से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: बाइक सवार युवकों ने जनसेवा केंद्र संचालक पर की फायरिंग, बीच सड़क हुई वारदात से दहशत
Mon, 10 Jun 2024 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:06 PM IST
सार
बाइक सवार युवकों ने जनसेवा केंद्र संचालक पर फायरिंग की। बीच सड़क हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
Firozabad: बाइक सवार युवकों ने जनसेवा केंद्र संचालक पर की फायरिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुहागनगरी फिरोजाबाद के कठफोरी बाजार में शनिदेव मंदिर के पास सोमवार की दोपहर बाइकों की आपस में टक्कर हो गई थी। दोनों बाइक सवारों में विवाद हो गया। इस पर पास में ही स्थित जनसेवा केंद्र संचालक कुलदीप ने दोनों में बीच-बचाव करा दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एक बाइक पर दो युवक तमंचा लहराते आए। उन्होंने दुकान पर पहुंचकर कुलदीप पर फायर झोंक दिया। बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई। आसपास दुकानदारों ने फायरिंग करने वाले युवकों का अपने मोवाईल में वीडियों भी बना लिया।
विज्ञापन
जनसेवा केन्द्र संचालक पर फायरिग करने के बाद दोनों युवक बाइक से तमंचा लहराते हुऐ भाग गये। सूचना मिलने पर सीओ प्रवीन कुमार चौरसिया, सिरसागंज थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए। फायरिंग करने वालों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी करहल थाना क्षेत्र जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन