फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riders robbed the mobile of the repairman who went for a walk, broke his head on the protest

बाइक सवारों ने टहलने गये मिस्त्री का मोबाइल लूटा, विरोध पर सिर फोड़ा

Wed, 14 Jul 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bike riders robbed the mobile of the repairman who went for a walk, broke his head on the protest
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सुबह टहलने गए पीओपी के मिस्त्री से अपाचे सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया। मिस्त्री ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उसके सिर में तमंचे की बट मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली अहीर निवासी भल्लू यादव पुत्र सत्यपाल शिकोहाबाद में न्यू सहजलपुर में आशू के मकान में रह कर पीओपी का कार्य करता है। बुधवार सुबह भल्लू अपने मकान स्वामी टीकम सिंह का मोबाइल लेकर टहलने गया था। आरोंज की पुलिया के समीप अपाचे बाइक सवार तीन युवक आए और उसे रोक लिया। बाइक सवारों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध पर लुटेरों ने उसके सिर में तमंचा की बट मार कर घायल कर दिया। मिस्त्री के सिर से खून बहने लगा। इसी दौरान लुटेरे उसका मोबाइल लूट कर भाग गए। पीड़ित ने अपने छोटे मोबाइल से साथियों को फोन किया और घटना की जानकारी दी। डॉयल 112 पर फोन किया तो पुलिस पहुंच गई। पीड़ित साथियों के साथ थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल गुम होने का प्रार्थना पत्र लिखवा कर उस पर मोहर लगा कर दे दिया। जब युवक को इसकी जानकारी हुई तो तहरीर लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पूरे प्रकरण की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर भी अमल नहीं
शिकोहाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने मंगलवार को कोतवाली का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया था कि वे ऐसा माहौल बनाएं कि पीड़ित इधर-उधर जाने की बजाय सीधे थाना पहुंचे। लेकिन एसएसपी की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही उनके इस आदेश और सीख को हवा में उड़ा दिया। सुबह युवक को घायल कर उससे मोबाइल लूट लिया। जब वह तहरीर देने आया तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखी और न ही उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed