{"_id":"65bfe9a5be307b098906639e","slug":"bike-riders-looted-mobile-from-adgcs-nephew-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-117107-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एडीजीसी के भतीजे से बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एडीजीसी के भतीजे से बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल
Mon, 05 Feb 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में लूट, छिनैती और चोरी की वारदातों में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार रात बाइक सवारों ने एडीजीसी के भतीजे का मोबाइल लूट लिया। एडीजीसी का आरोप है कि थाना प्रभारी और सीओ सिटी को कई फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद जानकारी एसएसपी और एसपी सिटी को दी गई। इसके बाद थाना पुलिस सक्रिय हुई। मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी संजीव शर्मा जनपद न्यायालय में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर तैनात हैं। वह शनिवार रात अपने परिवार के साथ फिरोजाबाद महोत्सव में जा रहे थे। तभी गोपाल आश्रम के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उनके भतीजे सुभांश शर्मा से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाना प्रभारी को कई फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद एसपी सिटी और एसएसपी को मामले की जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा थाना पुलिस को घटना की जानकारी देने पर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस रात भर बाइक सवारों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इधर, सुभांश शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
10 दिन पहले चोरी के मामलों में नहीं हुई कार्रवाई
थाना उत्तर क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे 25 जनवरी को चोरों ने तीन खोखों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। पुलिस अभी तक किसी को भी गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है।
एडीजीसी के भतीजे से मोबाइल लूटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द लुटेरों का गिरफ्तारी होगी।
-हिमांशु गौरव, सीओ सिटी

सुबह के समय बारिश के बीच निकलते वाहन-संवाद
विज्ञापन