फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike rider dies after being hit by an uncontrolled car, wife and son injured

Firozabad News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-बेटा घायल

Fri, 11 Jul 2025 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 11 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an uncontrolled car, wife and son injured
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार रात्रि बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी तथा खाई में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार चूड़ी ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं पत्नी व बेटा घायल हो गए। साथ ही कार सवार तीन महिलाओं व दो पुरुष सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मृतक की पत्नी व बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला उदी, गाजीपुर निवासी राजवीर उर्फ पप्पू कुमार (43) ठेके पर चूड़ी बनाने का कार्य करते हैं। बुधवार सुबह वह पत्नी राजकुमारी और चार साल के बेटे कान्हा के साथ साले की बेटी की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने आगरा गए थे। कार्यक्रम में भाग लेकर वह बाइक द्वारा रात्रि 10 बजे करीब घर लौट रहे थे। वह राजा का ताला के पास होटल पैराडोर के सामने पहुंची तभी पीछे से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार छिटकर सड़क पर दूर जा गिरे। वहीं, बेकाबू कार भी खाई में गिरकर पलट गई। हादसा होते ही वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल पप्पू को मृत घोषित कर दिया। पप्पू के छह बेटियां और दो बेटे हैं। घायल पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी बताया कि कार सवार तीन महिलाएं एवं दो पुरुष भी घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed