फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bijli sankat

पावर ग्रेड ने लिया गया शट्डाउन, शहर से देहात क्षेत्र तक गुल रही बिजली

Tue, 21 Jul 2020 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
bijli sankat
फिरोजाबाद। मोढ़ा के समीप पावरग्रिड की 33 केवीए की लाइन के तारों को ठीक करने के कारण शहर के रामनगर एवं लेबर कॉलोनी फीडर पर मंगलवार को शटडाउन लिया गया। वहीं एहतियात के तौर पर लाइनपार क्षेत्र के फीडर खंजापुर एवं करकौली फीडरों को भी बंद कर दिया गया। चार फीडरों से आपूर्ति बाधित होने से शहर के दो दर्जन मोहल्लों और दो दर्जन गांवों में आपूर्ति बाधित रही। मेंटीनेंस कार्य पूर्ण होने पर शाम करीब पांच बजे लेबर कालोनी, करकौली, खंजापुर के साथ रामनगर फीडर शुरू किए गए।
विज्ञापन

मोढ़ा गांव के समीप पावरग्रिड की 33 केवीए लाइन के तारों को ठीक किया जाना था। इसके लिए मंगलवार को लेबर कॉलोनी, रामनगर, खंजापुर के साथ करकौली फीडर पर शटडाउन लिया गया। शटडाउन के कारण लेबर कालोनी फीडर से जुड़े गल्ला मंडी, घंटाघर, नगला विश्नू, हिरनगांव के साथ रामनगर फीडर की बिजली सुबह करीब दस बनकर 45 मिनट पर आपूर्ति काट दी गई। इसके चलते फीडरों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। एसडीओ लेबर कालोनी रनवीर सिंह ने बताया कि 33 केवीए की लाइन पर कार्य होने के कारण उसायनी फीडर से लाइन लेेने का प्रयास किया गया था लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन

ऐसे में सुबह 11 बजे से शाम करीब पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं करकौली फीडर से जुड़े करकौली, मटसेना, लोहारी, नगला चुरा सहित आसपास के गांव की बिजली आपूर्ति भी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रही। वहीं खंजापुर फीडर से जुड़े मोढ़ा कनैटा की बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली कटौती के कारण फीडरों से जुड़े मोहल्लों और गांवों के लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। औद्योगिक क्षेत्र का फीडर भी मंगलवार सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बंद रहा। इस बीच औद्योगिक क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में बिजली की समस्या खड़ी हो गई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed