{"_id":"5f1444a98ebc3e9f676a9e34","slug":"bijli-sankat-firozabad-news-agr451074485","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रहा विद्युत संकट, आठ घंटे बंद रहे तीन फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रहा विद्युत संकट, आठ घंटे बंद रहे तीन फीडर
आसफाबाद चौराहे पर फुट ओवरब्रिज बनने के लिए विद्युत लाइन को ऊंची करते कर्म चारी
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। उमस भरी गर्मी के बीच शहर में विद्युत संकट गहरा रहा है। बिना बिजली के लॉकडाउन भी लोगों पर भारी पड़ रहा है। रविवार को साढ़े सात घंटे तक तीन बिजली घरों की सप्लाई बंद रही। करीब 12 बजे से ज्यादा मोहल्ले प्रभावित रहे। इधर, जलेसर रोड पर दोपहर में पांच बजे तक शट्डाउन रहा। हालांकि कुछ मोहल्लों में दूूसरे बिजली घर से सप्लाई दी गई। मगर ओवरलोड होने के कारण आपूर्ति सही तरीके से नहीं चल सकी।
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के लोग परेशान हो गए। वहीं, कई इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया। लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। आसफाबाद, नगला बरी चौराहे पर फुथ ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसलिए विद्युत लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। इस कारण सुबह सात से दोपहर 11 बजे तक का शट्डाउन निर्धारित था। वहीं एनएचआई के एक कर्मचारी के करंट लगने के कारण विद्युत सप्लाई समय से बहाल नहीं हो सकी। दोपहर 2.50 बजे पर विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया। इस कारण एसएन फीडर, सुहागनगर और यूपीएसआईडीसी फीडर बंद रहे। करीब 12 से ज्यादा मोहल्लों में बिजली संकट बना रहा। हालांकि कुछ मोहल्लों में सप्लाई दूसरे फीडर से दी गई। मगर ओवरलोड होने केे कारण बार-बार उन मोहल्लों की सप्लाई भी बंद करनी पड़ी। इधर, जलेसर रोड पर भी मेंटीनेंस कार्य कराया गया। इस कारण सुबह 11 बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।