{"_id":"65677b3805b02cf94f0e66e4","slug":"big-vehicles-parked-on-the-side-of-the-highway-are-inviting-accidents-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-11181-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईवे किनारे खड़े बड़े वाहन दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईवे किनारे खड़े बड़े वाहन दे रहे हादसों को न्योता
Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। हाईवे किनारे खड़े होने वाले बड़े वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। हाईवे की एक पटटी पर बड़े वाहन खड़े हो रहे हैं। ऐसे में आगरा से इटावा की ओर जाने वाले वाहन कभी-भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। इस ओर तहसील एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान नहीं है।
नौशहरा के समीप हाईवे किनारे मिस्त्रियों की दुकानें हैं। जिनकी वजह से प्रतिदिन अधिकांश बड़े वाहन दुकानों के बाहर आकर खड़े होते हैं। जोकि हाईवे की किनारे वाली एक पटटी पर पूरी तरह से कब्जा किए रहते हैं। जोकि कभी-भी हादसों का सबब बन सकते हैं। बड़े वाहन हाईवे की एक पटटी को घेरने और चालकों द्वारा वाहनों को बेढंग से मोड़ने के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी आगरा से इटावा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को होती है। इस समस्या से हर समय हाईवे पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इस ओर तहसील और पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।