फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Big relief to exporters, now refund will be available soon

निर्यातकों को मिली बड़ी राहत, अब जल्द मिलेगा रिफंड

Thu, 09 Sep 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Big relief to exporters, now refund will be available soon
फिरोजाबाद। निर्यात पर मिलने वाले रिफंड की आस में बैठे स्थानीय कांच निर्यातकों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। लंबे समय से बंद निर्यात पर मिलने वाले रिफंड के आवेदन को पोर्टल एक सप्ताह में खुल जाएगा। निदेशक विदेशी व्यापार एवं वाणिज्य ने पोर्टल को सात दिन में सुचारू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कांच और अन्य उत्पादों का निर्यात करने वाले निर्यातकों को केंद्र सरकार द्वारा एमईआईएस के माध्यम से कुल निर्यात पर एक निश्चित राशि छूट के रूप में लौटाई जाती है। एमईआईएस स्कीम से जुड़ा यह पोर्टल एक वर्ष से बंद था। इस कारण निर्यातक निर्यात किये उत्पादों पर मिलने वाली छूट को ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। पोर्टल बंद होने के कारण स्थानीय कांच उत्पादों का निर्यात करने वाले निर्यातकों का करीब 50 करोड रुपये का रिफंड अधर में लटका था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक्सपोर्ट एसोसिएशन के मुकेेश बंसल टोनी ने एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउसिल ऑफ इंडिया के राकेश गुप्ता आदि के साथ निदेशक विदेशी व्यापार एवं वाणिज्य भारत सरकार से वीडिओ कॉफ्रसिंग के माध्यम से वार्ता की और समस्या से अवगत कराया। एक्सपोर्ट एसोसिएशन के मुकेश बंसल टोनी के अनुसार, निदेशक विदेशी व्यापार एवं वाणिज्य अनिल कुमार अग्रवाल ने अरसे से बंद एमईआईएस पोर्टल को एक सप्ताह में सुचारु किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निदेशक विदेशी व्यापार एवं वाणिज्य अनिल अग्रवाल ने एमईआईएस पोर्टल को सात दिन में सुचारु कराने का आश्वासन दिया है। पोर्टल सुचारु होने से कांच निर्यातक निर्यात उत्पादों पर मिलने वाले रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुकेश बंसल टोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed