फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bhaajapa jhoothe vaade vaalee paartee: daaktar ashok

भाजपा झूठे वादे वाली पार्टी: डाक्टर अशोक

Sun, 31 Jul 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
bhaajapa jhoothe vaade vaalee paartee: daaktar ashok
बसपा सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को मटसेना चौराहे पर आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं आगरा, कानपुर और लखनऊ के जोन कोआर्डिनेटर डा. अशोक सिद्धार्थ ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र से शैलेश यादव उर्फ शैलेंद्र को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा को खोखले और झूठे वादे करने वाली पार्टी बताया। 
विज्ञापन

सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि कांग्रेस फूट डालो राज करो रणनीति के तहत 50 साल देश पर राज्य कर गई। भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में पहुंची। न गरीबों के खाते में रुपये पहुंचे और न ही बेरोजगारों को नौकरी मिली। जबकि बसपा ने जो कहा वह किया। मोदी सरकार को दो साल हो गए लेकिन न तो गरीबों के खाते में एक रुपया पहुंचा और न ही बेरोजगारों को नौकरी मिली। इतना जरूर हुआ कि आज देश की जनता महंगाई के मारे परेशान है। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए बुलंदशहर की घटना पर जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश में मां, बहन और बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने शिकोहाबाद विधानसभा प्रत्याशी से शैलेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित करते हुए भारी मतों से जिताने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सालिग सिंह ने की। संचालन मंडल कोर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह ने किया। 
विज्ञापन

सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र संयोजक ठा. विश्वदीप सिंह, आगरा जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह, खालिद नसीर, टूंडला विधायक राकेश बाबू एडवोकेट, योगेश प्रताप सिंह बघेल, प्रधान सिंह बघेल, डा. भारतेंदु अरुण, जोन कोआर्डिनेटर आजाद सिंह, शैंलेंद्र यादव, पवन दीक्षित, जितेंद्र उर्फ जीतू, लोकेश कुमार, टीटू प्रधान आदि बसपा नेता मंच पर उपस्थित थे। मंचासीन लोगों को बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ने डा. भीमराव अंबेडकर का प्रतीक चिन्ह देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जोन कोआर्डिनेटर अशोक कुमार सिद्धार्थ को 51 किलो फूलों की माला पहनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed