{"_id":"65d78ab15ac713642d00a916","slug":"beware-of-parties-that-get-votes-by-showing-fear-of-bjp-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-118564-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भाजपा का खौफ दिखाकर वोट पाने वाले दलों से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भाजपा का खौफ दिखाकर वोट पाने वाले दलों से रहें सावधान
Thu, 22 Feb 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर काजी सैय्यद शाह नियाज अली ने आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समाज से होशियार रहने की अपील की है। उन्होंने मुस्लिम समाज के प्रति फिक्र जाहिर करते हुए कहा कि आज तक मुसलमानों ने जिसे अपना नेता माना है उसी ने चोट देने का काम किया है। मुस्लिम समाज ने झोली भर भरकर वोट देने का काम किया है।
उत्तर प्रदेश के साथ पूरे मुल्क में मुसलमानों के जो हालात हैं उसकी वजह भाजपा नहीं है बल्कि वो सियासी जमआतें (सियासी पाटियां) हैं जो मुसलमानों का हमदर्द होेने का ढोंग करती हैं। मुसलमानों में भाजपा का खौफ पैदा करके उनका वोट हासिल करती हैं। मुसलमानों के किसी भी मसाइल पर खामोश बैठी रहती हैं। इन सियासी क्षेत्रीय पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है। मुसलमान आज दोयम दर्जे से नीचे पहुंच गया है। इसके लिए स्कूल काॅलेज, के साथ अस्पताल तक नहीं है।
भाजपा जो अपने वायदे करती है उसे पूरा कर रही है जबकि अन्य दल ठगने का काम करते हैं। मुसलमानों को अपनी आंखों से पट्टी खोलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी भी दल को वोट दे सकते हैं।