फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Beti Bachao-Beti Padhao emphasis given in NSS camp

एनएसएस शिविर में दिया गया बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पर जोर

Sun, 27 Feb 2022 10:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
Beti Bachao-Beti Padhao emphasis given in NSS camp
जसराना। जसराना स्थित श्री वीर विक्रम सिंह इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा गांवों में जाकर जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का महत्व समझाया।
विज्ञापन

जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह चौहान ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार के निर्देशन में छात्र एवं छात्राओं ने नगला धीर, नगला गवे, दस्तगीरपुर, टांडा, सेउडी, फेरती, नगला तुला, सुंदरपुर आदि गांवों में जागरुकता कार्यक्रम चलाया।
विज्ञापन

जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को बेटियों द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बेटी बचाने एवं बेटी पढ़ाने का आहवान किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गांवों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed