{"_id":"688bb6974cfed2fd5408b53d","slug":"beldar-jumped-into-the-pond-while-chanting-har-har-mahadev-and-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-153448-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए तालाब में कूदा बेलदार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए तालाब में कूदा बेलदार, मौत
Fri, 01 Aug 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : देवेंद्र का फाइल फोटो
टूंडला। घर से बेलदारी करने गए एक युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि बेलदार शराब के नशे में था तथा उसने हर-हर महादेव कहते हुए तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस ने ग्रामीणों की ममद से करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद उसके शव को तालाब से निकाला गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पचोखरा के गांव गढ़ी ऊसरा निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह रोजाना की भांति बृहस्पतिवार सुबह गांव रासपुर में बेलदारी करने के लिए गया था। दोपहर साढ़े तीन बजे करीब उसने शराब पी ली और शराब के नशे में वह गांव में बने तालाब के किनारे पहुंच गया। जहां उसने हर-हर महादेव का जयकारा लगाया और तालाब में कूद गया। बेलदार की हरकतें देख रहे ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर गहराई में चला गया।
ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बेलदार की तलाब में तलाश शुरू कराई की। घटना के करीब आधे घंटे बाद उसे तालाब में से निकाल लिया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छोटे भाई राजेंद्र के मुताविक देवेंद्र अविवाहित था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेतलदार युवक शराब के नशे में बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वह शराब पिए था अथवा नहीं पोस्टमार्टम बाद पता चलेगा।