फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bed and clothes burnt by falling candle

Firozabad News: मोमबत्ती के गिरने से जले बिस्तर और कपड़े

Fri, 26 Dec 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bed and clothes burnt by falling candle
टूंडला के गांव ठार हीरासिंह में जले हुए कपडे़ दिखाते पीडि़त परिवारसंवाद - फोटो : टूंडला के गांव ठार हीरासिंह में जले हुए कपडे़ दिखाते पीडि़त परिवार संवाद
टूंडला। घर में कमरे में जलाई गई मोमबत्ती के गिरने से आग लग गई। आग में चारपाई, बिस्तर और कपड़े जलकर राख हो गए। जब तक परिवार आग बुझा पाता घर का काफी सामान जल गया। परिजन ने आर्थिक ममद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार हीरा सिंह निवासी मुनेशा देवी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते उनके घर में बिजली कनेक्शन नहीं है। वह रात्रि होने पर तेल का दीपक अथवा मोमबत्ती ही जलाती हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे अंधेरा होने पर मोमबत्ती जलाकर घरेलू काम में जुट गईं। वहीं, पति मान सिंह और बच्चे घर के बाहर आग जलाकर हाथ सेक रहे थे। इसी बीच कमरे में जल रही मोमबत्ती अचानक चारपाई पर रखे बिस्तर पर गिर गई, जिससे बिस्तर में आग लग गई। जब तक उन्हें आग लगने की जानकारी होती आग में तीन चारपाई, कंबल, रजाई, गद्दे, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल उठा। कमरे में धुआं उठता देख परिवार के होश उड़ गए। शोर आसपास के लोग आ गए तथा किसी तरह मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाया। गनीमत रही कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल शीलेंद्र प्रताप सिंह न मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed