फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Beaten after entering the house, filed a case against ten

फिरोजाबाद: घर में घुसकर पीटा, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Feb 2023 04:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Beaten after entering the house, filed a case against ten
घर में घुसकर पीटा, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय पहुंचा, जमीन को लेकर चल रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। न्यायालय के आदेश पर शिकोहाबाद थाना पुलिस ने घर में घुसकर पीटने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी प्रदीप कुमार के प्रार्थनापत्र पर शिकोहाबाद थाना पुलिस ने मेला बाला बाग निवासी रामदास, गरिमा देवी, गिरीश यादव, वीरीशा, सुनीता देवी, सावित्री देवी, आशीष, ममता देवी, हरर्वेंद्र सिंह व दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि 15 दिसंबर 2022 को आशीष, रामदास, दीपक निवासी मेलावाला बाग ने घर में घुसकर अभ्रदभाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की थी। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए थे। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए थे। उसके द्वारा आरोपियों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और न ही मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद हरर्वेंद्र मिश्र का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed