फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Banks will remain closed for nine days in Firozabad in November so complete work on time

UP: नवंबर में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटा लें काम;  30 में 16 दिन त्योहारों की धूम

Thu, 02 Nov 2023 09:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 09:06 PM IST
सार

फिरोजाबाद में नवंबर माह में नौ दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको भी अधिक पैसों की जरूरत है या फिर अन्य काम है तो समय रहते निपटा लें। 30 दिन में से 16 दिन त्योहारों की धूम रहेगी। 

विज्ञापन
Banks will remain closed for nine days in Firozabad in November so complete work on time
नवंबर में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नवंबर के पहले दिन से त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व होने से इस महीने में सरकारी दफ्तरों और बैंकों में नौ दिन तक अवकाश रहेगा। हर बार एटीएम भी त्योहार से पहले धोखा दे जाते हैं। ऐसे में लोगों को समय पर नगदी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंक अधिकारी दावा कर रहे हैं कि इस दौरान एटीएम में कैश की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन


नवंबर माह की पहली तारीख को करवाचौथ मनाया गया। हालांकि इस दिन बैंकों का अवकाश नहीं था। सिर्फ महिला कर्मियों की छुट्टी रही थी। इसके बाद दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, द्वितीय व चतुर्थ शनिवार और रविवार का अवकाश शामिल है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस माह बैंकों में नौ दिनों तक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन सेवाएं बनेगी सहायक

अवकाश के दिनों में बैंकों का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। एलडीएम ने बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल एप के जरिए ट्रांजेक्शन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास

बैंकों में नौ दिनों तक इस माह में अवकाश रहेगा। इसमें रविवार व शनिवार के अलावा त्योहारों की भी छुट्टियां शामिल हैं। त्योहारों पर लोगों को एटीएम से रुपये निकालने में कोई दिक्कत न हो, इस संबंध में जिले के सभी बैंकों को आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। -सुरेश करीरा, लीड बैंक प्रबंधक

इन तिथियों में रहेगा अवकाश

पांच नवंबर रविवार
11 नवंबर द्वितीय शनिवार
12 नवंबर रविवार
13 नवंबर   गोवर्धन पूजा
15 नवंबर भैया दूज
19 नवंबर रविवार
25 नवंबर   चौथा शनिवार
26 नवंबर   रविवार
27 नवंबर गुरु नानक जयंती

                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed