फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bank withdrawals from the farmer's death

बैंक से पैसा निकालने गए किसान की मौत

Sat, 17 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bank withdrawals from the farmer's death
विलाप करते परिवारीजन।
एसबीआई सिरसागंज में पैसे निकालने पहुंचे किसान की तबियत खराब हो गई। बैंक से बाहर निकलते ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भाई की सूचना पर सिरसागंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर के पिड़राव निवासी सुनील कुमार उर्फ परीक्षत (34) पुत्र श्रीकिशन यादव कस्बा स्थित एसबीआई से पैसे निकालने आया था। यहां भीड़ में उसकी अचानक हालत खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुनील ने परिवारीजनों को तबियत खराब होने की सूचना दी और बैंक से बाहर आ गया। वह बैंक से बाहर स्थित प्राइवेट चिकित्सक की क्लीनिक पर उपचार के लिए जाता लेकिन इससे पहले ही उल्टी होने के साथ वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने मोबाइल से परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। किसान की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गई। लोगों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी और हंगामे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू मौके पर पहुंच गए । उन्होंने मृतक के भाई मिंतराज यादव को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री कोष से दो लाख की सहायता एवं किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने को भरोसा दिया। मिंतराज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि सुनील के एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक की जेब से सौ-सौ के तीन नोट और बैंक ऑफ इंडिया मदनपुर, सिरसागंज बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक मिली हैं।
विज्ञापन


मोदी सरकार में किसान गरीब परेशान: विजय
सिरसागंज (ब्यूरो)। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नोटबंदी से गरीब एवं मजदूर तबके के लोग परेशान हैं। बैंकों की कतार में लगने से किसान व मजदूर दम तोड़ रहे हैं। अमीर को कोई परेशानी नहीं हो रही है। पीड़ित जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed