फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bank manager grabbed Rs 5.45 lakh from farmer

Firozabad News: बैंक मैनेजर ने किसान के 5.45 लाख रुपये हड़पे

Fri, 22 Sep 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bank manager grabbed Rs 5.45 lakh from farmer
शिकोहाबाद। केसीसी लोन चुकाने के बावजूद तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफीसर एवं अन्य बैंककर्मियों ने मिलकर किसान के लाखों रुपयों की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित किसान ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत अन्य बैंककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला बिलोटिया पोस्ट असुआ निवासी गिरीश चंद्र ने पांच वर्ष पूर्व 15 सितंबर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से पांच लाख रुपये का केसीसी लोन लिया था। किसान के अनुसार इसका उसने एक्सिस बैंक के चेक के माध्यम से एक साल बाद 25 जून को भुगतान कर दिया था। जब उसने लोन चुकाने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा, तो शाखा प्रबंधक किसान को खाता बंद करने का आश्वासन देते रहे। किसान जब वर्ष 2022 में केसीसी लोन के लिए बैंक ऑफ इंडिया सिरसागंज गया, तो वहां के शाखा प्रबंधक की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उस पर यूनियन बैंक का पांच लाख रुपये का लोन चल रहा था।
विज्ञापन

बैंक स्टेटमेंट के आधार पर किसान को जानकारी हुई कि धनराशि को जमा करने के बाद 2-3 बार में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड मैनेजर और कैशियर ने मिलकर उसके 5.45 लाख रुपये हड़प लिए। वर्तमान बैंक मैनेजर ने भी उसके समय का मामला न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित किसान ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड मैनेजर एवं कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed