फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bank holidays, ATM shutter down

बैंक में अवकाश, एटीएम के शटर डाउन

Mon, 05 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bank holidays, ATM shutter down
रविवार को अधिकांश एटीएम बंद रहे
बैंकों में रविवार को अवकाश रहा तो एटीएम के भी शटर डाउन रहे। एसबीआई मैन ब्रांच को छोड़कर शहर के अधिकांश एटीएम शोपीस बन गए। कई एटीएम के दिनभर शटर डाउन रहे। वहीं जो खुले  उनमें कैश नहीं था।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद कैश की समस्या दूर नहीं हो रही है। बैंकों से उपभोक्ताओं को पर्याप्त करेंसी नहीं मिल रही है। रविवार को बाईपास स्थित एसबीआई मैन ब्रांच के एटीएम पर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही लेकिन एटीएम से भी मात्र दो हजार रुपये ही निकले। इसके अलावा गणेश नगर, जैन नगर, सुहाग नगर, आगरा गेट, गांधी पार्क, रानी वाला कंपाउंड, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड, जलेसर रोड, स्टेशन रोड पर एटीएम शोपीस बने रहे। एटीएम में कैश न होने के कारण दिनभर लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन



कोटला मोहल्ला निवासी माजिद का कहना है कि बैंक के कई चक्कर काटने के बावजूद पैसा नहीं मिल रहा है। एटीएम भी बंद पड़े हैं। सुबह से पैसा निकालने को इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन पैसा नहीं मिल पा रहा है। मोहल्ला शीशग्रान निवासी अयूब का कहना है कि हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद जरूरी काम के लिए भी पैसा नहीं है। एटीएम के चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। सुहागनगर निवासी सौरभ जैन ने कहा कि नोटबंदी के कारण घर का सारा हिसाब बिगड़ गया। घर में खाने-पीने से लेकर दवा तक लाने को पैसे नहीं है। एटीएम भी बंद पड़े हैं, कहीं कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed