{"_id":"5dd6d9fd8ebc3e54a133fdea","slug":"banipur-goshala-firozabad-news-agr416409021","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीपुर गोशाला में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीपुर गोशाला में मिली गंदगी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद बनीपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण करते हुए सीडीओ और एसडीएम।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बुधवार को बनीपुर गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ और एसडीएम ने गोशाला में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब गोशाला में हरे चारे की बुवाई कराई जाएगी।
बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन और उप जिलाधिकारी एकता सिंह ने बनीपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि गोशाला में 340 गाय और 52 सांड़ (नंदी) हैं। गायों की ईयर टैगिंग हो चुकी हैं।
गोशाला में गाय और नंदी को अलग-अलग रखने की व्यवस्था कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने केयर टेकर को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगले सप्ताह दोबारा निरीक्षण किया जायेगा। अगर गोशाला में गंदगी मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही गोशाला की जमीन पर हरे चारा की बुवाई कराई जायेगी और सिंचाई के लिए सबमर्सेबिल पंप लगवाया जायेगा।