फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle warehouse robbed of millions, kill the guards

चूड़ी गोदाम में लाखों की लूट, चौकीदार की हत्या

Wed, 31 Aug 2016 01:48 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 31 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bangle warehouse robbed of millions, kill the guards
चूड़ी गोदाम में लाखों की लूट, चौकीदार की हत्या - फोटो : Amar Ujala
चूड़ी गोदाम पर लाखों की लूट, चौकीदार की हत्या
विज्ञापन

इंद्रानगर रैपुरा रोड पर सोमवार रात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
इंद्रानगर रैपुरा रोड स्थित चूड़ी गोदाम में बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर चौकीदार की हत्या कर लाखों का सामान और नकदी लूटकर ले गए। घटना की जानकारी गोदाम स्वामी को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे।  
नारखी थाना क्षेत्र के गांव कपावली निवासी वीरपाल सिंह यादव का रामगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रानगर रैपुरा रोड पर ईशा बैंजल के नाम से चूड़ी का गोदाम है। रात के समय गोदाम की रखवाली के लिए ठारपूठा निवासी राजवीर सिंह यादव चौकीदारी करते थे। सोमवार रात को बदमाश गोदाम में प्रवेश करने लगे तो चौकीदार ने विरोध किया। बदमाशों ने चौकीदार के सिर पर ईंटों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और गोदाम में रखी करीब 3.50 लाख रुपये की हिल (तरल सोना) और 25 हजार रुपये नकद लूटकर ले गए। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने गोदाम स्वामी को सूचना दी। गोदाम स्वामी मौके पर पहुंचे। गली के पीछे से जाकर गेट खोलकर देखा तो चौकीदार का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। गोदाम स्वामी ने चौकीदार के परिवारीजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष अर्जुन लाल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही थी, तभी चौकीदार की पत्नी मीना देवी और पुत्र बीपी सिंह और बेटी साधना मौके पर पहुंच गए। शव को देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गोदाम स्वामी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी के दौरान वृद्ध की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बेटे का आरोप पिता की हुई हत्या
मृतक राजवीर सिंह के बेटे बीपी सिंह का आरोप है कि उसके पिता की हत्या बदमाशों ने नहीं कुछ लोगों ने की है। जबकि पुलिस का कहना है कि बेटे ने हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन तहरीर नहीं दी। यदि तहरीर देता तो हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माह से घर नहीं गया था मृतक
मृतक चौकीदार की बेटी साधना का आरोप है कि पिता पिछले कई माह से घर नहीं आए थे। दिन में वह एक भट्ठे पर नौकरी करते थे और रात के समय गोदाम पर चौकीदारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed