फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bangle factory

फोटो - राहत पैकेज से कांच ही नहीं दूसरे कारोबार को भी मिलेगी संजीवनी

Thu, 14 May 2020 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
bangle factory
फिरोजाबाद। बंदी की मार झेल रहे एमएसएमई के तहत संचालित फिरोजाद के कांच डेकोरेशन, पैकेजिंग यूनिट एवं एक्सपोर्ट उद्यमियों के लिए केंद्र सरकार का राहत पैकेज संजीवनी का काम करेगा। सब्सिडी युक्त ऋण से आर्थिक मदद प्राप्त करने वाले कांच उद्योग को राहत मिलेगी। एमएसएमई एवं ओडीओपी योजना के लाभार्थी केंद्र सरकार के पैकेज को सकारात्मक कदम बता रहे हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में ओडीओपी एवं एमएसएमई के तहत पांच सौ से अधिक इकाइयां संचालित हैं। अधिकांश इकाइयां ग्लास डेकोरेशन, पैकेजिंग और छोटे स्तर पर एक्सपोर्ट आइटम का निर्माण करती हैं। लॉकडाउन में उद्योग विभाग के माध्यम से अथवा अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा वित्त पोषित करीब 200 इकाइयां ऋण वापसी एवं अन्य मदों में होने वाले खर्चों की भरपाई का संकट झेल रही हैं। कुछ इकाइयां वित्तीय संकट के कारण स्थायी बंदी जैसी हालत में पहुंच चुकी हैं। केंद्र सरकार द्वारा हाल में की गई घोषणा यदि धरातल पर उतरी तो इन इकाइयों को संजीवनी मिलेगी। लॉकडाउन से पूर्व औद्योगिक विस्तारीकरण का इंतजार कर रही 100 इकाइयों के संचालकों को भी उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed