फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bangle factory

कांच की बोतल बनाने वाले ऑटोमैटिक प्लांट शुरू होने की उम्मीद

Thu, 07 May 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
bangle factory
फिरोजाबाद। कांच उद्योग को पटरी पर लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। फिलहाल विभिन्न शराब निर्माता कंपनियों को आपूर्ति की जाने वाली बोतल और जैम जार आदि का निर्माण करने वाली इकाइयों को शुरू करने की कवायद चल रही है। प्रदेश सरकारी और उद्योग विभाग के प्रयासों को देखते हुए 60 ग्लास इकाइयों और हैंडीक्राफट आइटम बनवाने वाली इकाइयां भी लॉकडाउन की बंदिशों से बाहर आने की तैयारी में जुट गई हैं। वहीं एमएसएमई योजना के तहत जिले की करीब 300 इकाइयां भी उत्पादन का पहिया घूमने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में लघु एवं सूक्ष्म उद्योग में शामिल करीब 60 ग्लास निर्माता इकाइयां हैं। अधिकांश इकाइयों में विभिन्न किस्म के ग्लास आइटम बनाए जाते हैं। इसके अलावा एमएसएमई के तहत स्थापित 300 इकाई भी संचालित है। ग्लास डेकोरेशन और कॉरेगेशन का कार्य करने वाली इकाइयां भी लॉकडाउन की बंदिशों से निजात पाने की कोशिश में है। करीब सात सौ करोड़ का कारोबार करने वाली इन सभी इकाइयों में एक लाख, 75 हजार श्रमिकों को रोजगार मिलता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एमएसएमई योजनांर्तगत संचालित इन इकाइयों में से अधिकांश इकाइयां बैंक ऋण अथवा शासकीय योजनाओं से चल रही हैं। कामकाज ठप होने के कारण इन इकाइयों पर दोहरी मार पड़ रही है। नियमित कर्मचारियों को बिना कटौती वेतन का भुगतान एवं बैंक ईएमआई जैसी दोहरी मार से बेहाल इकाईयों के संचालक अब शासन-प्रशासन की ओर उम्मीद भी नजरों से देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची आवेदक इकाइयों की फाइलें
शासन-प्रशासन की पहल के बाद औद्योगिक गतिविधियां शुरू कराने की इच्छुक इकाइयों के आवेदनों को जिला उद्योग केंद्र द्वारा अनुमोदन के लिए डीएम को प्रेषित कर दिया गया।
इससे पूर्व जिला उद्योग केंद्र के जिम्मेदार अफसरों एवं प्रमुख उद्योगपतियों के बीच औद्योगिक गतिविधियों के दौरान श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग व इकाईयों में सैनिटाइजेशन जैसे विषयों पर मंत्रणा हुई। सहायक विकास अधिकारी उद्योग संदीप यादव के अनुसार उत्पादन शुरू करने के इच्छुक उद्योगपतियों के आवेदन की फाइलें डीएम को अनुमोदन हेतु प्रेषित की गई है।

मंगलवार से गति पकड़ेगा उत्पादन का पहिया
उत्पादन शुरू होने की आस में इकाइयों में सैनिटाइजेशन, गैस प्रेशर और उत्पादन संबंधी अन्य आंतरिक गतिविधियां शुरू हो गईं। आवेदक इकाई संचालकों के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार अथवा मंगलवार से उत्पादन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
कई इकाइयों ने बृहस्पतिवार को कार्मिकों के आवाजाही के पास बनाने और वाहन व्यवस्था के लिए जरूरी प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed