फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   baink strike

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, अटके 25 करोड़ से अधिक के चेक

Tue, 22 Oct 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
baink strike
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बैंको पर ताला बंदी करके नारेबाजी करते कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बैंक कर्मचरियों के राष्ट्रीय संगठन एआईबीईए एवं बेफी के आव्हान पर विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल की। बैंककर्मियों छिंगामल का बाग स्थित ओरियंट बैंक ऑफ कामर्स एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण पूरे जनपद में करीब 60 बैंक शाखाएं बंद रहीं। एक दिन बैंक बंद रहने से 25 करोड़ रुपये के करीब तीन हजार चेक क्लियर होने से रुक गए। त्योहार नजदीक होने के कारण व्यापारियों और अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बैक कर्मचारियों ने मांग उठाई कि विलय प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। उन्होंने 10 बैंकों के विलय किए जाने व छह बैंकों को बंद किए जाने की आलोचना की। इलाहाबाद बैंक के शेर सिंह, लोकेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार जनता की जमा राशियों पर ब्याज दर में वृद्धि करे व दंडात्मक शुल्कों से ग्राहकों का उत्पीड़न न करें। आंध्रा बैंक के अविनाश शर्मा, उमेश ने कहा कि सरकार बैंकों में पर्याप्त भर्ती करे। जिससे कर्मचारियों पर कार्य का दबाव कम हो। ग्राहकों का कार्य ठीक प्रकार से हो सके। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव अशोक कुमार माहेश्वरी ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी व अपने सहयोगी बैंक के विलय के बाद लगभग सात हजार शाखाएं बंद की हैं।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा भी एक हजार से ज्यादा शाखाएं बंद करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विलय से बहुत शाखाएं बंद होंगी। जिससे कर्मचरियों व ग्राहकों को कार्य कराने में परेशानी आएगी। उन्होंने कहा कि यदि विलय प्रक्रिया को रोका नहीं गया तो संगठन अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा करेगा। उन्होंने बताया कि देश व्यापी हड़ताल आठ जनवरी को होगी। जिलाध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने सभी का अभार बताया। इस दौरान राहुल सिंह, आरडी पालीवाल, रमेशचंद्र, वियन कुमार, रवीकांत शाक्य, अजय कुमार, क्षेत्रपाल, सरफराज, उत्तमचंद्र, तेरस कुमार, राजेंद्र सिंह, अर्जुन, आकाश बाबू, देवेंद्र कुमार, श्वेता सिंह, शानू जैन, विनोद कुमार, मुकेश बाबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed