फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के बाद बाजार खुलने के पहले रविवार को लोग बाजार में खरीददारी करने के लिए निकले। खरीददारी करने के दौरान लोगों ने एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को मायूसी हाथ लगी। कई एटीएम में पैसे ही नहीं थे। कुछ के शटर गिरे दिखाई दिए। इसके कारण लोग परेशान दिखाई दिए। अनलॉक के बाद पहला रविवार होने के कारण बाजार में खरीददारी करने के लिए लोग पहुंचे, लेकिन इस दौरान लोग हाथ में एटीएम कार्ड लेकर बाजार की ओर निकले, लेकिन लोगों को उस समय मायूसी हाथ लगी जब एटीएम पर गए और पैसे नहीं निकले।
इसके कारण फोन-पे के साथ अन्य पर जो पैसे थे उसी को निकालकर काम चलाया, लेकिन ज्यादा खरीददारी नहीं कर सके। क्योंकि जलेसर रोड चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, जलेसर रोड आर्यनगर के बाहर यूनियन बैंक के साथ अन्य एटीएम पर पैसे नहीं निकल रहे थे। लोग कार्ड लगाकर चेकिंग करके वापस लौटने को मजबूर थे। इसके साथ एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम केंद्र बस स्टैंड के समीप पैसे नहीं थे। संत तिराहे के पास लगे दो एटीएम के शटर बंद थे। इसके कारण लोग काफी भटकने के बाद मायूस होकर घर लौटने को मजबूर हो गए। क्योंकि रविवार को बैंक बंद होने के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। उपभोक्ताओं का कहना था रविवार वाले दिन तो एटीएम में पैसे डालने चाहिए। ताकि अचानक लोगों को जरूरत पड़ने पर काम चल सके।