{"_id":"5eea13258ebc3e433a62c0bf","slug":"baby-delivery-firozabad-news-agr4465003182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसराना में मना किया, एका के सरकारी अस्पताल में हुई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसराना में मना किया, एका के सरकारी अस्पताल में हुई डिलीवरी
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। डिलीवरी कराने के लिए महिला को लेकर परिजन कभी सरकारी अस्पताल में तो कभी निजी चिकित्सकों के यहां भटकते रहे। बाद में एका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला की डिलीवरी हुई। परिजनों ने जसराना के सरकारी अस्पताल में मौजूद कर्मियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
नगला गंगे निवासी पवन कुमार की पत्नी फूलमाला की डिलीवरी कराने परिजन मंगलवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। मौजूद नर्स ने देखने के बाद सुबह आने की बात कही। परिजनों ने भर्ती करने को कहा तो मना कर दिया। रात में 11 बजे महिला को परेशानी होने पर परिजन दोबारा लेकर आए तो मौजूद स्टाफ ने देखने से मना कर दिया। इस दौरान परिजनों ने हंगामा भी किया। आरोप है कि मौजूद स्टाफ ने डिलीवरी में समय होने की बात कहकर चलता कर दिया। परिजन महिला को लेकर निजी चिकित्सक के पास गए तो ऑपरेशन की बात कहने के साथ कोरोना की रिपोर्ट लाने की बात कही।
काफी प्रयास के बाद एका के सरकारी अस्पताल में मौजूद नर्स ने महिला की डिलीवरी कराई। सामान्य तरीके से डिलीवरी होने पर परिजनों ने स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव ने जसराना में तैनात कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग व्यास ने बताया डिलीवरी में समय होने पर परिजनों को इंतजार करने को कहा गया था। परिजनों के कहने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।