फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Babu demands facility fee, commutation on labor office

बाबू मांगता है सुविधा शुल्क,श्रम कार्यालय पर हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Babu demands facility fee, commutation on labor office
किराए के मामले में श्रम विभाग कार्यालय पहुंचे भाजपाई।
श्रमिक बस्ती लेबर कालोनी के भवन स्वामियों ने सोमवार को किराया जमा न करने पर श्रम विभाग में सोमवार को हंगामा कर दिया। विभाग में तैनात बाबू पर हजारों रुपये सुविधा शुल्क लेने और उत्पीड़न के आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बाबू को तत्काल निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के नेतृत्व में लेबर कालोनी में दर्जनों भवन स्वामी सुबह श्रम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त नदीम अहमद से कहा कि 2015, 16 में किराया जाम हुआ है तो 2017 में किराया क्यों नहीं जमा होगा? भवन स्वामियों का आरोप था कि विभाग में तैनात बाबू देवेंद्र किराया जमा नहीं करता। वह किराया जमा करने के लिए भी सुविधा शुल्क मांगता हैं। यदि हम मकान में एक ईंट भी लगाते हैं तो बाबू पैसे मांगने पहुंच जाता है। पैसे न देने पर तरह-तरह की धमकियां देता है। कई लोगों ने 10 से 20 हजार तक सुविधा शुल्क लेने की बात कही। बाबू की कार्यप्रणाली से आक्रोशित लोगों की मांग थी कि उक्त बाबू के खिलाफ जांच कर उसे तत्काल निलंबित किया जाए तथा सभी का किराया जमा किया जाए। मौके पर विकास वाजपेयी, अनीस भोला, पंकज भारद्वाज, सुरेंद्र राजपूत, शमीम बेगम, हीरालाल, नूर मोहम्मद, खूबचंद्र, जयप्रकाश आदि रहे।  
विज्ञापन

आवंटन किसी के नाम, रहते हैं दूसरे लोग
लेबर कालोनी श्रमिकों के लिए बसाई गई थी लेकिन कालोनी में श्रमिकों के स्थान पर 70 प्रतिशत ऐसे हैं लोग रहते हैं, जिसमें क्वाटर दूसरे के नाम आवंटित हैं। क्वाटरों में रहने वाले लाखों में दूसरे व्यक्ति को क्वाटर बेच कर चले जाते हैं। इन क्वाटरों में अवैध रूप से रहने वालों को विभाग द्वारा आजतक नोटिस तक जारी नहीं किए गए। मामले में किसी अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं हई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुम्हारा क्वाटर कैंसिल हो गया है, 29 दिन में खाली कर दो
मौके पर मौजूद मिथलेश जैन, विजय लक्ष्मी, शमीम बेगम का कहना था कि हम लोग अपने क्वाटरों में वर्षों से रह रहे हैं। बाबू द्वारा महीनों से किराया जमा नहीं किया जा रहा है। जब भी हम किराया जमा करने जाते हैं तो वह हमें धमकी देता है कि तुम्हारा क्वाटर निरस्त हो गया है।  

 कोट
मूल आवंटी, वारिसान एवं जिन लोगों के स्टे हैं, उनका किराया जमा कराया जा रहा है। क्वाटर स्वामियों की शिकायत पर दोषी बाबू के खिलाफ जांच कराई जाएगी। एक सप्ताह के अंदर बाबू के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
नदीम अहमद, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed