{"_id":"67cc99b544f5c7d54a00110e","slug":"baba-sahebs-statue-was-broken-in-katiki-uproar-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-144052-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कातिकी में बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कातिकी में बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ा, हंगामा
Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना रजावली के गांव कातिकी प्रधान ने सिंचाई विभाग की जमीन पर बाबा साहेब के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण कराया दिया। इसमें डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवा दी गई। प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंचे बाबा साहेब के अनुयाइयों ने धरना देकर हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव कातिकी में सिंचाई विभाग की जमीन पर प्रधान द्वारा बनवाए गए प्रवेश द्वार का मामला शनिवार को तूल पकड़ गया। कातिकी ग्राम पंचायत के प्रधान रविकांत ने एक माह पहले प्रवेश द्वार बनवाया है। इसका नाम डा. भीमराव आंबेडकर द्वार रखने के साथ ही उनकी मूर्ति रखवा दी। तीन दिन पहले कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया था। आरोप है कि रात में किसी ने मूर्ति तोड़ दी। सुबह सात बजे ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ हंगामा कर दिया। सूचना पर एडीएम न्यायिक संगीता गौतम, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एसडीएम अनुराधा सिंह, सीओ टूंडला विनीत कुमार सिकरवार, तहसीलदार राखी शर्मा सहित रजावली, नारखी, पचोखरा और टूंडला पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान ग्राम प्रधान मौके से गायब हो गए। एडीएम ने ग्रामीणों ने पूछताछ की तो पता चला कि प्रवेश द्वार गलत बनाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आंबेडकर की मूर्ति को प्रवेश द्वार पर कभी नहीं देखा।
वहीं सिंचाई विभाग की भूमि पर प्रवेश द्वार बनवाए जाने और माहौल खराब करने के प्रयास पर सिंचाई विभाग की ओर से ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर दी गई है। दोपहर तीन बजे आईं कुछ महिलाओं ने अधिकारियों से मूर्ति लगवाने की मांग की। पुलिस ने अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। बसपा, भीम आर्मी व आंबेडकर अनुयायी के कार्यकर्ता जेपी, अनिल कुमार भाटिया, बृजेश कुमार बरोट, शैलेश सिंह चौधरी, नरेश गौतम आदि भी मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पदम सिंह, वर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुशील चक मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
गांव कातिकी के प्रधान ने सिंचाई विभाग की जमीन पर प्रवेश द्वारा बनाया था। साथ ही बिना अनुमति के बाबा साहेब की प्रतिमा भी लगवा दी थी। सिंचाई विभाग की ओर से प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों की भी तलाश की जा रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी