फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Baba Neem Karoli’s Birthplace in UP to Get Major Makeover New Roads and Lighting with ₹2.7 Crore Fund

UP: यूपी के इस गांव में जन्मे थे बाबा नीम करौली, जन्मस्थली का होगा कायाकल्प; खर्च होंगे ढाई करोड़ रुपये

Mon, 15 Sep 2025 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 02:56 PM IST
सार

बाबा नीम करौली धाम के दर्शन के लिए लाखों लोग कैंची धाम जाते हैं, लेकिन उनका जन्म यूपी के फिरोजाबाद में हुआ था। उनकी  जन्मस्थली का अब कायाकल्प होगा। इसके लिए  ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
Baba Neem Karoli’s Birthplace in UP to Get Major Makeover New Roads and Lighting with ₹2.7 Crore Fund
Neem Karoli Baba - फोटो : संवाद

विस्तार

लाखों श्रद्धालुओं के आराध्य बाबा नीम करौली की जन्मस्थली अकबरपुर में आने वाले समय में भक्तों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन विभाग की 2.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस फंड से यहां आवागमन, प्रकाश और अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


बाबा नीम करौली की जन्मस्थली अकबरपुर में आने-जाने का रास्ता काफी संकरा है। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान अनुयायियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अवस्थापना से जुड़े कुछ कार्य पूर्ण कराने को क्षेत्रीय ग्राम सभा द्वारा पर्यटन विभाग को प्रस्ताव दिए थे। प्रस्तावों के आधार पर पर्यटन विभाग द्वारा करीब 2.7 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर शासन ने कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। स्टेट टेक्निकल कमेटी द्वारा भी सर्वे के उपरांत पर्यटन विभाग की कार्य योजना पर सहमति व्यक्त की है। आवश्यक धनराशि अवमुक्त होते ही कार्ययोजना को अमली जामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


 

चौड़ीकरण के साथ-साथ नई सड़क का होगा निर्माण
फेस-दो के तहत तैयार की गई कार्ययोजना में राजा का ताल-अलीनगर कैंजरा से अकबरपुर मार्ग का चौड़ा किया जाएगा। राजा का ताल पुलिस चौकी की ओर से करीब 900 मीटर नए मार्ग का निर्माण होगा ताकि आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हों।


 

लाइट व नवीन टीन शेड की व्यवस्था
कार्ययोजना में सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी नाला निर्माण,पेयजल व्यवस्था को नलकूप स्थापना व अन्य समुचित प्रबंध होंगे। इसके अलावा बाबा की जन्मस्थली के नजदीक एक टीन शेड भी तैयार किया जाएगा, ताकि लोगों को ठहरने व विश्राम में आसानी होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्ययोजना के तहत बाबा नीम करौली की जन्मस्थली तक नई सड़क बनाई जाएगी। करीब 2.70 करोड़ की कार्य योजना में अवस्थापना सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed