फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Attempt to rape a girl by calling her on the pretext of getting a thing

चार साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Feb 2022 04:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl by calling her on the pretext of getting a thing
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी चार वर्षीय बालिका के साथ रविवार को पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका की मां द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी राजू रामगढ़ थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। उसके पड़ोस में चार वर्षीय बालिका भी परिवार के साथ रहती है। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम को बालिका घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई। मां शोरगुल करते हुए उसकी तलाश में जुट गई। इसी दौरान राजू के कमरे से बालिका के रोने की आवाज सुनकर मां ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने राजू का कमरा खुलवाया और उसे पकड़कर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी बालिका को चीज दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया था। यहां दुष्कर्म के लिए बालिका के कपड़े उतार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed