{"_id":"628bd0489657051d3c1f6984","slug":"attachment-notice-pasted-on-the-nine-accused-who-attacked-the-police-firozabad-news-agr5344270154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले नौ आरोपियों के यहां कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला करने वाले नौ आरोपियों के यहां कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पीआरवी जवानों के साथ मारपीट कर सरकारी पिस्टल और मोबाइल फोन लूटने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया।
बीस मार्च को महिला की पिटाई की सूचना पर पीआरवी लाइनपार के गांव कूपा पहुंची थी। यहां आरोपियों ने पुलिस पर हमला करने के साथ ही पिस्टल और सरकारी मोबाइल फोन लूटकर ले गए थे। इसका मुकदमा पीआरवी जवान की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था। मुकदमे में रमेश दूधिया, कुंवरपाल, मुकेश, दिनेश, बृजेश, गणेश, सर्वेश, पप्पू व कमलेश के साथ अन्य नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि उपरोक्त 9 आरोपियों को पुलिस न तो गिरफ्तार कर सकी और न ही आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर किया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी या फिर आरोपी न्यायालय में सरेंडर नहीं करते तो उनके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।