फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   atal bihari vajpaiye

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर विशेष अटल का सुहाग नगरी से रहा गहरा नाता, योजनाओं से जुडा उनका न

Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpaiye
फिरोजाबाद। शुक्रवार को क्रिसमस डे के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अलट बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भी मनाया जा रहा है। सुहागनगरी से भी अटल बिहारी वाजपेयी का गहरा नाता इस लिए भी रहा क्योंकि जनपद से सटा बटेश्वर उनकी जन्मस्थली है। सुहाग नगरी में वाजपेयी का कई बार आना हुआ। स्थानीय लोगों के साथ उनकी स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। यूं तो जनपद में कुछ योजनाओं के साथ उनका नाम जोड़ा गया है लेकिन योजनाएं अभी मूर्त रूप नहीं ले पाई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सुहागनगरी से बेहद लगाव रहा। वह चुनावी सभाएं करने कई बार यहां आए। उनकी भाषण शैली के लोग कायल थे।
विज्ञापन

1963 में अटल की हुई थी पहली सभा
- वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चंद्र जैन एडवोकेट बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी 1963 में यहां पहली बार सार्वजनिक सभा को संबोधित करने आए थे। रात्रि प्रवास हनुमान रोड स्थित रामजीलाल गुप्ता के निवास पर किया था। 1974 के विधानसभा चुनाव में जनसंघ के प्रत्याशी, साहित्यकार एवं स्वर्गीय गोपाल प्रसाद अग्रवाल के समर्थन में गांधी पार्क के मैदान में सभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन

पदयात्रा में शामिल हुए थे वाजपेयी
-भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य नवीन प्रकाश उपाध्याय बताते हैं कि 1981 में मैनपुरी जिले में हुए दिहुली हत्याकांड के विरोध में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने पदयात्रा निकाली तो पूर्व प्रधानमंत्री ने उसकी अगुवाई की। 1983 में रामलीला मैदान में विशाल रैली को संबोधित करने आए थे। पूर्व विधायक स्वर्गीय रामकिशन ददाजू, स्वगीय जगदीश उपाध्याय ने थैली भेंट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल को सुनने के लिए चार घंटे तक रुकी रही भीड़
- अटल बिहारी बाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को ताजा करते हुए विधायक मनीष असीजा बताते हैं कि 1991 के लोकसभा चुनाव के दौरान तिलक कालेज में हुई आमसभा में सुनने को चार घंटे देरी से आने के बाद भीड़ इंतजार करती रही। उनकी भाषण शैली सुनने के लोग कायल थे।
शिकोहाबाद में हुई थी रैली
- भाजपा नेता सुमन प्रकाश मिश्रा बताते हैं कि दिसंबर 1995 में अटलजी शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में अशोक यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए आए थे। इसके बाद 2002 में प्रधानमंत्री रहते हुए बटेश्वर में रेल लाइन का शिलान्यास किया था।
अटल के नाम पर टीबी वार्ड में बन रहा पार्क, काम अधूरा
फिरोजाबाद। अमृत योजना के तहत टीबी वार्ड मैदान में अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर पार्क बनाया जा रहा है। पार्क के निर्माण के लिए सदर विधायक मनीष असीजा ने वर्ष 2019 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। टूंडला उप चुनाव के पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्क का शिलान्यास किया था। महापौर नूतन राठौर ने पार्क के निर्माण के लिए भूमि पूजन करके काम शुरू कराया था। महापौर ने बताया कि पार्क के निर्माण पर एक करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
अटल के नाम पर फिरोजाबाद को नहीं मिल सका आवासीय विद्यालय
फिरोजाबाद। भाजपा के शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा बताते हैं कि उन्होंने यमुना किनारे के गांवों बालिकाओं के आवासीय विद्यालय बनाने की मांग उठाई थी। सोफीपुर के पास अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बालिकाओं के आवासीय विद्यालय मंजूर भी हो गया और इसके लिए जमीन भी तय कर ली गई लेकिन किन्हीं कारणों से इस आवासीय विद्यालय का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। अब यह विद्यालय में अटलजी की जन्म स्थली बटेश्वर में बनेगा।

अटल पेंशन योजना की ब्राडिंग में फेल रहा डाकघर
पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर अटल पेंशन योजना चल रही है लेकिन डाक विभाग इस योजना की ब्राडिंग नहीं कर पाया। डाकघर में इस योजना से मात्र 55 लोग ही जुड़ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed