फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Asha not to notice oxygen levels to corona infected patients, notice

आशा द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को नहीं मापा ऑक्सीजन लेवल,नोटिस

Sat, 22 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Asha not to notice oxygen levels to corona infected patients, notice
फिरोजाबाद/खैरगढ़/नारखी। जिले के नोडल अधिकारी कारी रिग्जियान सैंम्फिल ने सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र खैरगढ़ का निरीक्षण किया। आशा द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों का ऑक्सीजन लेवल नहीं माने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी दोपहर सवा दो बजे स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ पहुंचे। कोविड हेल्प डेस्क पर सभी कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ पल्स ऑक्सीमीटर से जांच होती मिली। कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रजनीकांत शर्मा ने बताया कि 178 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसके बाद प्रतापपुर गांव पहुंचे। कोरोना मरीज की मौत हो जाने के कारण पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। आशाओं को मेडिकल किट का वितरण किए जाने की जानकारी प्राप्त की। आशा ने दो मेडिकल किट वितरण की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बीस मेडिकल किट का वितरण कराने की जानकारी दी। आशा ने इसकी पुष्टि नहीं की। ब्लॉक नारखी के आतीपुर में निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रधान नीतेश कुमार एवं सदस्यों के साथ बैठक की। रजिस्टर को देखा। आशा के द्वारा संक्रमित व्यक्तियों का ऑक्सीजन लेवल नहीं लिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए। उन्होंने गांव में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed