फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   arrested Pandit Vishnu

विष्णु पंडित गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 19 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
arrested Pandit Vishnu
टूंडला। करीब ढाई माह पूर्व पुलिस टीम की आंखों में मिर्च झोंक  और फायरिंग कर पुलिस अभिरक्षा से कुख्यात अपराधी भोला जाट को आजाद कराने वाला मुख्य सरगना विष्णु पंडित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने विष्णु पंडित को टूंडला के निकट बन्ना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। विष्णु पर 12 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

विदित हो कि मथुरा पेशी से लौटते समय भोला जाट को उसके साथियों ने 27 मई को शाम पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर और फायरिंग कर छुड़ा लिया था। इसके बाद भोला पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही अलीगढ़ में उसका एनकाउंटर किया था। इससे पूर्व भोला के कई साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। मंगलवार रात को पुलिस ने भोला को आजाद कराने वाले मुख्य अपराधी विष्णु पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया। विष्णु गौतम उर्फ विष्णु पंडित को थाना पुलिस ने आगरा हाइवे स्थित बन्ना मोड़ से गिरफ्तार किया गया। वह अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। उसके पास से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। भोला जाट के एनकाउंटर होने के साथ ही अब तक आठ अपराधी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। मात्र एक अपराधी मोहित उर्फ कालिया शेष बचा है।
विज्ञापन


गोंडा से प्रेमिका के अपहरण के बाद कर दी थी हत्या
विष्णु गौतम उर्फ विष्णु पंडित ने अलीगढ़ के थाना गोंडा निवासी अपनी प्रेमिका अपहरण किया था। जब प्रेमिका उसके अपराधों में बाधा बनने लगी तो उसने उसकी हत्या कर शव को आगरा के एत्मादपुर में फेंक दिया था। इस मामले में थाना गोंडा में उसके विरुद्ध अपहरण व हत्या का मामला दर्ज है।।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनकाउंटर होने के भय से कांप रहा था विष्णु
थाना पुलिस जब उसे गिफ्तार कर लाई तो वह इतना भयभीत था कि उसकी आवाज भी नहीं निकल रही थी। जब भी वह बोलता बस एक ही बात कहता। साहब जो कुछ कहोगे करूंगा लेकिन गोली मर मारना।


मथुरा में पत्नी के साथ रह रहा था
 भोला की फरारी के बाद विष्णु पंडित मथुरा में ही रह रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ किराए के एक मकान में रह रहा था। वह जहां रह रहा था, इसकी जानकारी केवल उसके परिजनों को थी। विष्णु पर चार थानों में 12 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed