{"_id":"62fbda07d76ce955a11cfa10","slug":"arrest-firozabad-news-agr543576946","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइंड लदा ट्रक बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइंड लदा ट्रक बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्खनपुर(फिरोजाबाद)। मक्खनपुर थाने की पुलिस और एसओजी ने रिफाइंड लदा ट्रक को बरामद कर लिया। ट्रक में1080 टीन और 1510 कार्टून में रिफाइंड बरामद हुआ। कार्रवाई में पुलिस ने चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 14 अगस्त की रात एसओजी प्रभारी रवि त्यागी और थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार को सूचना मिली कि एक ट्रक रुपसपुर स्थित शिवा ढाबा के समीप खड़ा है। ट्रक में चोरी किया गया रिफाइंड लदा हुआ है। टीम ने कार्रवाई कर अनवर इकबाल निवासी लखनू थाना कटकम साड़ी जिला हजारी बाग झारखंड हाल पता गुड्डू मार्केट सर बिलाल स्कूल के पास रसूलपुर, अलीशान निवासी आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट रामगढ, तारिक निवासी मोहल्ला हबीबगंज रामगढ व सुहैल खां निवासी दीदामई रामगढ़ को पकड़ लिया। पूछताछ में अनवर इकबाल ने बताया कि ट्रक उसके साढू के नाम है। ट्रक की किस्त मेरे द्वारा अदा की जाती है। ट्रक से अडानी बिलमार लिमिटेड हजीरा सूरत गुजरात से लुधियाना के लिए माल लादकर ले जा रहा था। रास्ते में मुझे लालच आया कि ट्रक की किस्त बाकी है। इसी तेल को बेचकर ट्रक की किस्त एवं अन्य खर्चों को पूरा कर लेंगे। योजना बनाकर ट्रक को फिरोजाबाद की सीमा में लेकर आए थे। रिफाइंड बेचने से पूर्व ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।