फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Argument over the price of mobile, fight broke out between shopkeeper and customer

Firozabad News: मोबाइल के दाम को लेकर कहासुनी, दुकानदार व ग्राहक के बीच हुई मारपीट

Wed, 04 Dec 2024 11:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 04 Dec 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
Argument over the price of mobile, fight broke out between shopkeeper and customer
मोबाइल की दुकान पर होती मारपीट। - फोटो : मोबाइल की दुकान पर होती मारपीट।
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार रात 9 बजे एक मोबाइल की दुकान पर भाव को लेकर कहासुनी हो गई। ग्राहक और दुकानदार के बीच जमकर गली गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले।सुहागनगर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर मंगलवार शाम एक युवक मोबाइल लेने के लिए गया था। जहां भाव को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हो हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों से जमकर लात और घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि दुकानदार झगड़ालू किस्म का है। उसकी आए दिन किसी न किसी ग्राहक से कहासुनी और मारपीट भी हो जाती है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी एक ही पक्ष से शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed