{"_id":"e260bc8a704c5c425e92ac4a9ba792be","slug":"arena-made-the-bjp-meeting-assault-and-vandalism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा बनी भाजपा की बैठक, मारपीट और तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ा बनी भाजपा की बैठक, मारपीट और तोड़फोड़
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत चुनाव के लिए वार्ड प्रत्याशी तय करने के लिए बुलाई गई बैठक अखाड़ा बन गई। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में चल रही बैठक में पहले भाजपा के दो जिला महामंत्रियों के बीच मारपीट हुई, उसके बाद दोनों ने अपने-अपने समर्थक बुला लिए और इनके बीच भी जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने उस होटल में भी तोड़फोड़ कर दी, जिसमें बैठक हो रही थी। एक महिला नेत्री ने कुछ पदाधिकारियों पर पैसे लेकर समर्थन देने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच की। मामला बढ़ता देख पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल बैठक छोड़कर चले गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
शुक्रवार को शहर के तुलसी पैलेस रानीवाला कंपाउंड में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पद के आवेदकों की बैठक चल रही थी। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में जिला पंचायत प्रत्याशी तय करने को लेकर मंथन चल रहा था। दावेदार अपनी जीत के गणित और समीकरण बता रहे थे। इसी बीच वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी को लेकर जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह और जिला महामंत्री वृंदावन लाल गुप्ता में नोंकझोक हो गई। विवाद बढ़ता गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इस पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं बीच बचाव कर मामले को सुलझाया। दोनों नेताओं ने बाहर आकर अपने समर्थकों को फोन कर बुला लिया और इसके बाद फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बताया गया कि जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह अपने भाई के लिए टिकट मांग रहे थे।इसी बीच बैठक में पहुंची महिला नेत्री बबली गौतम ने इसी वार्ड से संजय परमार के लिए दावेदारी रखी। बात नकारी गई तो उन्होंने भी हंगामा कर दिया। महिला नेत्री ने पहले तो जमकर गालियां दी, फिर भाजपा नेताओं पर पैसे लेकर पार्टी का समर्थन देने का आरोप भी लगाया। महिला नेत्री और उनके समर्थकों ने होटल तुलसी पैलेस का शीशा और फर्नीचर भी तोड़ दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि जिले के कुछ वार्डों पर टिकट की बात चल रही थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मी नारायण यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता पवन दीक्षित, बृज क्षेत्र संयोजक अश्वनी भारद्वाज, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एसओ उत्तर शशीकांत शर्मा ने बताया कि भाजपाइयों में मारपीट और होटल में तोड़फोड़ हुई है। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।