{"_id":"6089aac28ebc3ed63b6537b7","slug":"application-sought-from-industrialists-for-setting-up-an-oxygen-plant-firozabad-news-agr4901313137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए उद्योगपतियों से मांगे आवदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए उद्योगपतियों से मांगे आवदेन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोविड संकट में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए प्लांट लगाने के लिए शहर के उद्योगपतियों से प्रस्ताव मांगे हैं। जिला उद्योग विभाग ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले उद्योगपतियों को जरूरी औपचारिकताएं एक ही पटल से पूरी कराएगा।
ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए जिले का उद्योग विभाग ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्ययोजना पर जुट गया है। शासन के निर्देशों के बाद उद्योग विभाग ने स्थानीय कांच एवं अन्य कार्यों में संलग्न उद्योगपतियों से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले के किसी भी क्षेत्र में आक्सीजन प्लांट लगाने के इच्छुक उद्योगपतियों को हर संभव मदद की जाएगी। इसमें राष्ट्रीयकृत वित्तीय संस्थानों से आर्थिक मदद दिलाने के साथ ही अन्य जरूरी औपचारिकताओं को भी एक पटल के माध्यम से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
वित्तीय ऋण पर सब्सिडी भी देगा उद्योग विभाग
- ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले उद्योगपति यदि वित्तीय संस्थानों से ऋण स्वीकृत कराएंगे तो उन्हें कुल ऋण राशि पर विभाग द्वारा अनुुदान दिया जाएगा।
- उद्योगपति 25 लाख से लेकर दो करोड़ रुपये तक की लागत वाला आक्सीजन प्लांट स्थापित कर सकेंगे।
- विभागीय फॉरमेट पर जरूरी सूचना अंकित करने के बाद अन्य सभी औपचारिकताएं उद्योग विभाग खुद पूरी कराएगा।
एक दर्जन उद्योगपतियों ने कुुटेशन दिए
24 अप्रैल को शासनादेश के बाद जिले में 12 उद्योगपतियों ने अलग-अलग स्थानों पर आक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए अपने कुटेशन उद्योग विभाग को प्रस्तुत कर दिए हैं।
शासन की मंशा है कि जिलास्तर पर ऑक्सीजन उत्पादन की समुचित व्यवस्था हो। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के इच्छुक उद्यमियों को हर संभव मदद की जाएगी। इसमें आर्थिक मदद का विकल्प भी शामिल है। इसके लिए प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्तावों को एकत्रित किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
अमरेश पांडेय उपायुक्त उद्योग फिरोजाबाद